दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी के बयान को “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि यह उनकी ho अराजक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजयों से उपजी निराशा अब राहुल गांधी के स्वभाव और सार्वजनिक व्यवहार में साफ दिखाई देने लगी है।
भाजपा की ओर से जारी बयान में नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद हताशा और बौखलाहट में इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व अपनी लगातार हार को स्वीकार करने के बजाय अनर्गल आरोपों और विवादित बयानों का सहारा ले रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी का आज का बयान न केवल राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनादेश का भी अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अब सकारात्मक राजनीति करने के बजाय केवल भ्रम फैलाने और राजनीतिक माहौल को विषाक्त करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की राजनीति और उसकी मानसिकता को भलीभांति समझ चुकी है। यही कारण है कि एक के बाद एक चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी हार से उपजी कुंठा अब कांग्रेस नेताओं के बयानों में साफ नजर आने लगी है।
भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। जनता के जनादेश का सम्मान करने के बजाय जिस प्रकार की भाषा और आरोपों का प्रयोग किया जा रहा है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। भाजपा ने कहा कि देश विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व चाहता है, जबकि कांग्रेस लगातार नकारात्मक राजनीति में उलझी हुई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान #ShameOnCongress और #ShameOnRahulGandhi जैसे हैशटैग तेजी से चर्चा में रहे।
भाजपा ने स्पष्ट किया कि देश की जनता अब भावनात्मक और भ्रामक राजनीति से आगे बढ़ चुकी है और विकास एवं राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जितना भ्रम फैलाने का प्रयास करेगी, जनता उतनी ही मजबूती से उसे जवाब देगी।
लगातार हार से बौखला गए हैं राहुल गांधी” — भाजपा का तीखा हमला, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
