पलामू[एजेंसी]। पलामू जिले के हुसैनाबाद शहर में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर स्टॉक समाप्त होने के कारण तेल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन संकट का आलम यह है कि जिन इक्का-दुक्का पंपों पर थोड़ा बहुत स्टॉक बचा है, वहां सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। घंटों इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को निराशा हाथ लग रही है और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इसका सीधा असर दैनिक कामकाज, बाइक सवारों और कार चालकों पर पड़ रहा है। लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए भी घरों से निकलने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण बाजार में पेट्रोल और डीजल की मांग काफी बढ़ गई है। मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते इस अंतर ने संकट को और गहरा दिया है। हालांकि, ईंधन की कमी के पीछे की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन बाजार में कीमतों के बढऩे की आशंका और स्टॉक किए जाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। हुसैनाबाद स्थित विजय पेट्रोलियम के संचालक बबलू कुमार सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि मुख्य समस्या कंपनी स्तर से हो रही है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों द्वारा पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं भेजी जा रही है।
इसके कारण स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो गया है। संचालक ने उम्मीद जताई है कि आगामी एक से दो दिनों के भीतर आपूर्ति व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट आएगी। ईंधन की इस किल्लत से नाराज स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन तेल कंपनियों और पंप संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराए, ताकि आमजन को इस भीषण किल्लत से राहत मिल सके।
हुसैनाबाद में ईंधन का संकट: पेट्रोल पंपों पर लटका नो स्टॉक का बोर्ड, बूंद-बूंद तेल को तरसे लोग
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
