चांपा। लायंस क्लब चांपा के वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारणी की नियुक्ति हेतु क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता द्वारा क्लब के सदस्य पूर्व चेयरमैन एमजेएफ लायन डॉ संतोष कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय नॉमिनेशन कमेटी का गठन किया गया जिन्होंने आपस में बैठक कर गहन विचार विमर्श उपरांत अपना प्रतिवेदन तैयार कर क्लब के सामान्य सभा एवं संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जिसे सभी उपस्थित लायन सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया तथा करतल ध्वनि से प्रस्ताव को पारित किया जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष एमजेएफलायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन, कोषाध्यक्ष लायन राजेश अग्रवाल मनोनीत किए गए। लायंस क्लब चांपा के वर्ष 2025-26 के लिए मनोनीत अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता के सफल कार्यकाल को देखते हुए उन्हें वर्ष 2026-27 के लिए पुन: अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का सभी ने स्वागत किया। मनोनीत अध्यक्ष एमजेएफलायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता ने सदन को विश्वास दिलाया की आने वाले समय में लायन साथियों के सहयोग से चांपा क्लब इंटरनेशनल, मल्टीपल, डिस्ट्रिक्ट, रीजन में सेवा की मिसाल कायम करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद ज्ञापित किया। चांपा शहर में लायंस क्लब जरूरत मंद लोगो की सेवा तथा स्थाई गतिविधि के रूप में पिछले 48 वर्ष से लायंस इंग्लिश हेयर सेकंडरी स्कूल संचालित कर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
संतोष सोनी दूसरी बार बने लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष, तो सचिव वासुदेव देवांगन
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
