कोरबा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा-पूर्व में ह्रक्कस् सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर 30 अप्रैल को मुख्य अभियंता के समक्ष विद्युत कम्पनी के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ शाखा कोरबा-पूर्व द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान का प्रपत्र भी संलग्न है। संघ द्वारा आंदोलन को लेकर प्रबंधन पर कड़ा रोष व्याप्त करते हुए कहा गया है कि यदि इस बार हमारी इस ज्वलंत मांगो पर कोई भी निर्णय नही आता है, तो इस बार आने वाले जून माह में कंपनी को हमारी द्वारा बड़ा कार्यवाही पर तैयार रहना पड़ेगा। जिसका असर कंपनी द्वारा संचालित कोरबा पूर्व-पश्चिम एवम मड़वा-तेंदुभाठा तीनो प्लांटो में दिखाई देगी। ऐसी चेतावनी संघ द्वारा दिया गया है।
इस ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल , प्रदेश महामंत्री नवरत्न बरेठ , जिला महामंत्री सुरेश साहू, जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा, महासंघ सदस्य पूर्णिमा साहू , संविदा मजदूर संघ सचिव एम.एम. पाण्डेय , कोरबा-पश्चिम शाखा अध्यक्ष केदारनाथ राठौर , हेतराम खूंटे, . पी. राजवाड़े, कोरबा-पूर्व शाखा अध्यक्ष, श्यामसुंदर खूंटे, यशवंत राठौर, सिद्धार्थ पांडेय, मनोज कुमार भारिया, चंद्रेश साहू, कमल किशोर राठौर, कोरबा-पूर्व सचिव संदीप राठौर , कोरबा-पश्चिम सचिव अमर सिंह राठौर इत्यादि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
भूविस्थापित परिवारों को मिले हक : प्रवीण
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
