कोरबा। कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन गेवरा सोसाइटी द्वारा 5 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 10 मई को ताइक्वांडो, 11 मई को बॉक्सिंग और शतरंज, 12 मई को कबड्डी और योगा, 13 मई को वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 15 मई को शाम 5:00 से 7:00 तक पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी(सी.एम.ओ) राजेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विभिन्न वार्ड के पार्षद, इस्तिखार अली, श्रीमती हर्षित देवी राजपूत, आकाश साहू, अविनाश यादव, धीरेन्द्र तिवारी तथा कांग्रेस के सांसद प्रतिनिधि तनवीर अहमद प्रदेश सह सचिव कांग्रेस रजनीश तिवारी, सृष्टि महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती गौरी चक्रवर्ती एवं प्रभारी श्रीमती प्रिया पटेल के साथ ही बड़ी संख्या में खिलाड़ी, बच्चे, उनके पालक और नगर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस 5 दिवसीय खेल प्रतियोगिता की सराहना की और अपने उद्बोधन में बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। सभी ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना कर समय-समय पर उन्हें अपनी ओर से सहयोग प्रदान करने आश्वासन दिया। कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन की सचिव भुवनेश्वरी जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया, अध्यक्षा श्रीमती रेणु तिवारी ने सदन का आभार व्यक्त किया। संगठन की उपाध्यक्ष खेल शिक्षिका वेदिका साहू की मेहनत और लगन को अतिथियों ने प्रोत्साहित किया और उनके कार्य की सराहना की।
दीपका में जिला स्तरीय प्रतियोगिता से निखरी प्रतिभाएं
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
