इकलौते पुत्र की मृत्यु से परिवार सदमे में
कोरबा। कोरबा-कटघोरा सडक़ मार्ग अंतर्गत बसे ग्राम छुरीकला के रमणीय पिकनिक
स्थल झोराघाट में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी के गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, कटघोरा मेन रोड निवासी अलाउद्दीन नामक युवक अपने परिवार के साथ झोराघाट पिकनिक मनाने पहुंचा था। परिवार के लोग छुट्टी का आनंद ले रहे थे, तभी युवक नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।
परिजन तत्काल युवक को चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि झोराघाट में अक्सर जलस्तर बढऩे और चट्टानों के बीच गहरे गड्ढों के कारण हादसे होते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पिकनिक के दौरान गहरे पानी में जाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
पिकनिक स्थल झोराघाट में नहाते समय डूबा एक युवक-मृत्यु
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
