इंदौर। मंदसौर जिले के सीतामऊ में हनी ट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते हुए करीब 21 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीडि़त की पत्नी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।सीतामऊ पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती के खिलाफ पहले से शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार को 38 वर्षीय महिला नीतू सिरोया ने थाने में पहुंचकर अपने पति के साथ हुई ठगी की पूरी जानकारी दी और बैंक ट्रांजेक्शन के दस्तावेज भी सौंपे।शिकायत के अनुसार, आरोपी पूजा उर्फ सिया चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए रेलवे कर्मचारी हरिप्रकाश से संपर्क बढ़ाया और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बताया गया कि युवती ने मंदसौर के रामटेकरी क्षेत्र स्थित एक मकान में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया। इसके बाद नशे की हालत में कर्मचारी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए।इसके बाद आरोपी युवती ने वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर कर्मचारी से अलग-अलग समय पर बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए 21.13 लाख रुपये और नकद रकम वसूली। लगातार पैसों की मांग से परेशान कर्मचारी की पत्नी को जब पूरे मामले की जानकारी लगी, तो उसने सीतामऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शातिर युवती ने ब्लैकमेल कर ऐंठे 21 लाख रुपये, पत्नी को पता चला तो पहुंची थाने
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
