गम्हरिया(मधेपुरा)। जिले के गम्हरिया प्रखंड की भेलवा पंचायत के वार्ड संख्या छह में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए अर्धनिर्मित पक्का को हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे के साथ-साथ रोड़ेबाजी कर पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों के हमले में गम्हरिया थानाध्यक्ष राघव शरण सहित एक दर्जन पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए। जबकि मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात बीडीओ सह अंचलाधिकारी शाएक आलम सहित अन्य पुलिस जवान जान बचाकर भाग निकले। सभी जख्मी पुलिसकर्मियों का गम्हरिया पीएचसी में उपचार किया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी को जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस की कार्रवाई में अतिक्रमणकारी महेंद्र यादव और उनकी पत्नी रंजन देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। दंपती का उपचार गम्हरिया पीएचसी में चल रहा है। घायल पुलिस कर्मियों में थानाध्यक्ष राघव शरण के अलावा श्रवण कुमार, निलेश कुमार मंडल, सुनील कुमार सिंह, सदन कुमार, मोनिका कुमारी, बिन्दु कुमारी, ममता कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, निली कुमारी, बेबी कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि शामिल हैं। इनमें से अधिकांश पुलिस कर्मियों को गम्हरिया पीएचसी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि थानाध्यक्ष की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
मेडिकल कालेज में लाइन डीएसपी रविभूषण कुमार देर शाम तक डटे रहे।जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश से सरकारी सडक़ की जमीन पर ईंट से बने अर्धनिर्मित मकान को हटाने के लिए प्रतिनियुक्त प्रभारी दंडाधिकारी के बीडीओ सह अंचलाधिकारी शाएक आलम और गम्हरिया थानाध्यक्ष राघव शरण दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष जवान के साथ एस्केवेटर लेकर अतिक्रमण खाली कराने पहुंचे। भेलवा पंचायत के वार्ड संख्या छह घोड़माहा निवासी बिजो यादव व महेन्द्र यादव पिता कमलेश्वरी यादव के घर पहुंची पुलिस टीम अतिक्रमण खाली कराने के उद्देश्य से एस्केवेटर मशीन को जैसे ही पक्का अर्धनिर्मित घर में लगाया वैसे ही गृहस्वामी सहित ग्रमीण लोग अतिक्रमण कार्य को रोकने के लिए हंगामा शुरु कर दिया।
अतिक्रमणकारी व ग्रामीणों कहना था कि आज गांव में शादी है। दूसरे दिन खाली करवाया जाए। लेकिन पदाधिकारीगण जिला आदेश की जानकारी देते हुए 30 अप्रैल को ही अतिक्रमण हटाने की बात कही। साथ ही कहा कि आज अतिक्रमण खाली कारकर ही वापस लौटेंगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा तो ग्रामीण उग्र हो गए। उग्र ग्रामीणों ने लाठी-डंडा ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला बोल दिया।घटना को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह बीडीओ शाएक आलम ने बताया कि जिला लोक शिकायत निवारण अपीलीय प्राधिकार के तहत सडक़ की अतिक्रमित भूमि को खाली कराने के लिए पहुंचे थे। बिजो यादव व महेन्द्र यादव ने जमीन को अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमणकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से हंगामा करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कुछ पुलिस के जवान जख्मी हो गये हैं। सभी का इलाज चल रहा है। आगे की कार्रवाई के लिए दिशानिर्देश ली जा रही है।इधर, एएसपी प्रवेंद्र भारती ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अतिक्रमणकारियों व ग्रामीणों के द्वारा ईंट-पत्थर से किए गए हमले में कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। हालात नियंत्रण में है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
——————-
मधेपुरा में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का खूनी हमला, थानाध्यक्ष समेत 12 पुलिसकर्मी घायल
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
