जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ अंतर्गत सद्भावना भवन में 15 जोड़ों को विवाह सपन्न हुआ। समारोह में उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। शासन की योजना के अनुरूप प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में निर्धारित राशि प्रदान किया गया। इस दौरान समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रीति अजय दिव्य, श्रीमती प्रमिला अजय साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रूपचंद साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौरी छोटू जांगड़े शामिल हुए एवं नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
