नईदिल्ली [एजेंसी]।सरकार उन घरों की पहचान कर रही है जिनके पास एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन हैं। सरकार ने पिछले दिनों एक साथ दोनों कनेक्शन रखने पर रोक लगा दी थी तथा पीएनजी कनेक्शन धारकों से अपने एलपीजी सिलिंडर सरेंडर करने का कहा था। पश्चिम एशिया में जंग के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधा के बीच यह कदम कुकिंग गैस की आपूर्ति पर दबाव को कम करने के लिए उठाया गया था। साथ ही लक्ष्य था कि जरूरतमंदों तक एलपीजी पहुंचे ताकि उन्हें खाना बनाने में दिक्कत न आए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजार्ता शर्मा ने कहा कि यह आकलन किया जा रहा है कि कितने लोगों के पास दोहरे कनेक्शन हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 43,000 से अधिक पीएनजी धारकों ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। सुजाता ने कहा कि हालांकि यह संख्या अपेक्षाकृत कम है और उम्मीद है कि यह बढ़ेगी।सरकार ने नए एलपीजी कनेक्शन जारी करना भी बंद कर दिया है। इस बीच सरकार ने कहा है कि घरेलू यूरिया उत्पादन मार्च-अप्रैल में 37.49 लाख टन तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के स्तर के लगभग बराबर है। मार्च-अप्रैल के दौरान कुल घरेलू उर्वरक उत्पादन 62.37 लाख टन रहा, जबकि आयात 15.39 लाख टन था। एएनआई के अनुसार, एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में कार्रवाई जारी है। बुधवार को देशभर में 2,300 से अधिक स्थानों पर छापे मारे गए।सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 336 एलपीजी वितरण केंद्रों पर जुर्माना लगाया है जबकि 72 एलपीजी वितरण केंद्रों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा 50 एलपीजी वितरकों को कारण बताओ नोटिस थमाए गए। सरकार ने कहा है कि घरेलू एलपीजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। आनलाइन एलपीजी सिङ्क्षलडर बुङ्क्षकग 98 तक बढ़ गई है। बुधवार को 47 लाख घरेलू एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी की गई।
दोहरे गैस कनेक्शन पर सरकार की टेढ़ी नजर, पीएनजी के साथ एलपीजी रखने वालों की शुरू हुई पहचान
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
