जांजगीर चांपा। अपने मित्र देशों से संबंध बिगाडऩे एवं अमेरिका से संबंध जोडऩे के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है अगर मित्र रूस एवं ईरान देशों से मिलकर कार्य किया गया होता तो आज देश की जनता को महंगाई का मारा नहीं झेलना पड़ता।
उक्त बातें पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता नोबेल वर्मा ने कहीं उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में भाजपा केंद्र सरकार ने पुराने विदेशी मित्रों को छोडक़र गैरों से हाथ मिलाया है जिसके कारण देश में महंगाई लगातार बेलगाम होते जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में रूस और ईरान भारत देश का प्रमुख मित्र देश था जहां से पेट्रोल डीजल की आपूर्ति भारत देश में होते रहता था किंतु वर्तमान की केंद्र सरकार ने अमेरिका से हाथ मिलाकर पेट्रोल खरीदना पेट्रोल डीजल खरीदना चालू किया जिस देश में सही मात्रा में पेट्रोल डीजल की आपूर्ति नहीं हो पाई और उसके परिणाम स्वरूप आज देशवासियों को महंगाई का मार झेलने पड़ रहा है ।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अभ्यास कश्यप ने बताया कि वर्तमान सरकार के गलत नीति के कारण प्रदेश में यूरिया सहित अन्य उर्वरक करो की कमी पड़ गई है जिसका परिणाम प्रदेश वासियों को भुगतना पड़ेगा।
इसका सीधा असर किसानों पर पढक़र पैदावार में भारी गिरावट आने की संभावना बलवती हो गई है जिसका वह पुरजोर विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज भी उपलब्ध हो। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही देश में महंगाई चरम सीमा पर है और किसानों पर खेती की संकट आ खड़ी हो गई है जिसके लिए जिला में प्रदेश व राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर जमीन स्तर पर आंदोलन के लिए तैयार हैं और किसानों तथा आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ाई लड़ेंगे। पत्रकार वार्ता का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता रफीक सिद्दीकी ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरधारी यादव जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश पैग्वार जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुशील द्विवेदी जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष देव कुमार पांडे सहित अन्य प्रमुख कांग्रेस जन्म मौजूद रहे।
मित्र देशों से संबंध बिगाडऩे का परिणाम महंगाई: नोबेल वर्मा
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
