कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुडदेवा में स्थानीय परीक्षा परिणाम की घोषणा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्षा अनिता राजपूत , प्राचार्य जयश्री माहुलीकर , वरिष्ठ व्याख्याता आर के पात्रे , परीक्षा प्रभारी सीजुवेन्द्र साव स्टाफ के सभी सदस्यों की उपस्थिति में की गयी। नवमी में प्रथम स्थान प्रियांशी कंवर84.3′, द्वितीय दिव्या मनहर 83.4′, तृतीय स्थान प्रिया80′ रहीं, इसी प्रकार 11 वी में प्रथम आन्या 66′, द्वितीय श्वेता 65.8′, तृतीय चंचल लहरे 63.2′ प्राप्त किया। सभी को प्राचार्य एवं अध्यक्षा द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया। एक दिन पूर्व ही बोर्ड परीक्षा परिणाम भी घोषित हुआ जिसमें हाइ स्कूल परिणाम 69.5′ व हायर सेकेण्डरी में कला संकाय का परिणाम100′, वाणिज्य संकाय 100′ एवं विज्ञान संकाय 75′ रहा। हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम साक्षी 88.8′, द्वितीय अभिषेक एवं संजना 84.3′, तृतीय एरिक व शिवानी 82′ रहें। हायर सेकेण्डरी में शाला में प्रथम दुर्गेश्वरी 84.4′, द्वितीय सानिया 80.4’एवं तृतीय स्थान पर प्रतिमा 76.6′ रहें।
अध्यक्षा अनिता राजपूत ने बच्चो को बधाई दी एवं आगे और भी बेहतर परिणाम लाने हेतु प्रोत्साहित किया। जयश्री माहुलीकर ने सफल बच्चों, उनके अभिभावकों एवं व्याख्याताओं को बधाई दी एवं असफल बच्चों को अधिक मेहनत करने प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन निर्मला प्रसाद ने किया।
100 फीसदी परिणाम रहा घुड़देवा हायर सेकेंडरी स्कूल का
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
