कोरबा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई 2026 के अवसर पर प्रवीण ओगरे, अध्यक्ष भू-विस्थापित मजदूर संघ (एनएफआईटी), कोरबा पावर लिमिटेड (अदानी), पताढ़ी ने क्षेत्र के सभी मजदूर भाइयों और बहनों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मजदूर समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जिनकी मेहनत और संघर्ष से उद्योग, निर्माण और विकास को गति मिलती है। प्रवीण ओगरे ने मजदूर दिवस के अवसर पर भू-विस्थापित परिवारों के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन परिवारों ने विकास परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन दी, उन्हें रोजगार मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सरगबंदिया, ढनढनी, पहंदा, खोड्डल, पताढ़ी और के कई खातेदार परिवार आज भी रोजगार से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि हर प्रभावित खातेदार को रोजगार दिया जाए, ताकि भू-विस्थापित परिवारों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस केवल शुभकामनाओं का दिन नहीं, बल्कि मजदूरों और भू-विस्थापितों के अधिकार, सम्मान और संघर्ष को मजबूत करने का अवसर है। अंत में प्रवीण ओगरे ने कहा कि मजदूरों और भू-विस्थापितों के हितों की रक्षा के लिए उनकी आवाज आगे भी लगातार उठती रहेगी।
ओपीएस सहित अन्य मुद्दों को लेकर बीएमएस ने सौंपा ज्ञापन
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
