कोलकाता [एजेंसी]।बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब स्ट्रांग रूम सियासी जंग का नया अखाड़ा बन गए हैं। गुरुवार शाम कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र में ईवीएम के साथ संदिग्ध छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के बीच भारी हंगामा हुआ। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुद रात को मैदान में उतरना पड़ा।हंगामे की शुरुआत तब हुई जब टीएमसी प्रत्याशी कुणाल घोष और मंत्री शशी पांजा ने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम के अंदर बाहरी लोग संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं। इसके विरोध में दोनों नेता कार्यकर्ताओं के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र के गेट पर धरने पर बैठ गए।माहौल तब और गरमाया जब भाजपा प्रत्याशी तापस राय और संतोष पाठक भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और जय बांग्ला बनाम जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा और रात करीब 9.30 बजे धरना दे रहे नेताओं को हटाया गया।इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात करीब आठ बजे भवानीपुर के शेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रांग रूप सह मतगणना केंद्र पहुंच गईं। उन्होंने वहां स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और पार्टी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।
परंतु,वह वहीं रात 12 बजे तक बैठीं रहीं बाद में करीब 12.10 बजे वह बाहर निकलीं। सूत्रों के अनुसार, ममता ने प्रत्याशियों को रात जागकर पहरा देने और शौच आदि के लिए बाहर जाने पर भी किसी को तैनात रखने का निर्देश दिया है।टीएमसी के आरोपों पर मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने रात में संवाददाता सम्मेलन करते हुए प्रत्याशियों को जारी पत्र भी मीडिया से साझा किया। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित और सील हैं। डीईओ (उत्तर कोलकाता) स्मिता पांडे और आयोग के बयानों के अनुसार, स्ट्रांग रूम के गलियारे में केवल पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्रों) की छंटनी का काम चल रहा था।आयोग ने साक्ष्य के रूप में ईमेल और पत्र साझा किए, जिसमें 30 अप्रैल को शाम चार बजे होने वाली इस प्रक्रिया के बारे में सभी प्रत्याशियों और एजेंटों को 29 अप्रैल को ही सूचित कर दिया गया था। आयोग ने यह भी बताया कि स्ट्रांग रूम में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण कर्मचारी कानूनन टॉर्च की रोशनी में काम कर रहे थे। कुणाल घोष ने प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया कि बिना सूचना के स्ट्रांग रूम नहीं खोले जाएंगे और वहां अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे व डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाएगी। बंगाल में मतगणना चार मई को होनी है, तब तक दोनों दलों के बीचस्ट्रांग रूम वाच जारी रहने के आसार हैं।
कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा, ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, चार घंटे बाहर बैठी रहीं
Keep Reading
Owner & Editor
Shatrughan Sahu
Email: vandechhattisgarhmedia@gmail.com
Mobile: +91-7999110783
Address:
Main Road, Dadar Khurd, Korba, Chhattisgarh – 495677
Disclaimer
Vande Chhattisgarh Media एक न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएं,प्रशासनिक , क्राइम , राजनीतिक घटनाओ के साथ समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी। Vande Chhattisgarh Media इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए vandechhattisgarhmedia.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।
